फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The driver blinked and finished five killed, see photos

ड्राइवर को लगी झपकी और खत्म हो गईं पांच जिंदगियां, देखें तस्वीरें

Sat, 18 Nov 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 18 Nov 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
The driver blinked and finished five killed, see photos
एक्सीडेंट में पांच युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। घर पहुंचने की जल्दी में सोमनाथ भंडारी ने नींद की भी परवाह नहीं की। रास्ते में कई बार नींद की उबासी भी आई, फिर भी वह नहीं रुके। सहारनपुर में प्रवेश करते ही नींद की ऐसी झपकी आई कि पांच जिंदगियां हमेशा के लिए मौत की नींद सो गईं। झपकी लगते ही कार असंतुलित हो गई और फिर टूरिस्ट बस में जा टकराई।

विज्ञापन

The driver blinked and finished five killed, see photos
एक्सीडेंट में पांच युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और लोगों ने जब सबको कार से निकालना शुरू किया तब सोमनाथ की सांसें चल रही थीं। उन्होंने लोगों को बताया कि रात में घर पहुंचने की जल्दी थी। सुबह दूध की सप्लाई करनी थी। इसी जल्दबाजी में नींद की परवाह नहीं की और कार से सहारनपुर के लिए चल दिए।

पढ़ें : हादसा: टूरिस्ट बस में घुसी आई-20, परिवार के 4 सदस्यों सहित पांच की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

The driver blinked and finished five killed, see photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सोमनाथ ने घायलावस्था में लोगों को बताया था कि यमुना नगर में नींद की बार-बार उबासी आने पर उसके पिता जगन्नाथ भंडारी ने उससे कहा था कि वह कार रोक कर मुंह धो ले और चाय पी ले, लेकिन कुछ ही देर में सहारनपुर पहुंचने की बात कहते हुए उन्होंने कार नहीं रोकी।

विज्ञापन

The driver blinked and finished five killed, see photos
मंजू भंडारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि कार में चालक सीट पर सोमनाथ भंडारी, साथ वाली सीट पर मंजू भंडारी बैठी थी, जबकि पीछे की सीट पर उनके पिता जगन्नाथ भंडारी, मां राजरानी भंडारी और बेटा शिवम बैठा हुआ था।

पढ़ें : तेज गति से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

The driver blinked and finished five killed, see photos
हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

यमुना नगर से निकलते ही कार में सवार सभी लोग सो गए। सोमनाथ तेजी से कार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग तीन सौ मीटर पहले ही कार का संतुलन बिगड़ गया और कार तेजी से एक ढाबे के पास सड़क से नीचे उतर गई।

The driver blinked and finished five killed, see photos
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

उस समय ढाबे पर मौजूद कर्मचारी सफाई कर रहा था। कार को अपनी ओर तेजी से आता देख उसने भाग कर जान बचाई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कुछ ही दूरी पर स्थित चीतल ढाबा के सामने खड़ी टूरिस्ट बस से टकरा गई।

पर्यटकों के लिए सामान निकाल रहा था कार्तिक

The driver blinked and finished five killed, see photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सड़क किनारे टूरिस्ट बस को खड़ा करके चालक कोलकाता निवासी कार्तिक चंद्र पाल बस की डिग्गी से सामान निकालने लगा, जबकि बस में सवार यात्री बस से उतरकर नाश्ते की तैयारी कर रहे थे। कार्तिक ने कुछ सामान निकाला ही था कि उसके पीछे से कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed