फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Meerut: A young man died after being crushed by a tractor on Rohta Road, his family members create

Accident In Meerut: रोहटा रोड पर ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 15 Jan 2025 03:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 15 Jan 2025 03:32 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा रोड पर दिलावरा गांव के सामने बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक माैत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Meerut: A young man died after being crushed by a tractor on Rohta Road, his family members create
हादसे में युवक की माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा रोड पर दिलावरा गांव के सामने बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में सवार 35 वर्षीय राहुल पुत्र धर्मपाल सड़क पर जा गिरा। जिसके बाद ट्रैक्टर युवक के ऊपर से उतर गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव निवासी राहुल मजदूरी का काम करता था। युवक की शादी 12 वर्ष पूर्व उल्लखपुर निवासी परमिता से हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में अस्पताल संचालक पर मरीज की किडनी निकालने का आरोप, डाॅक्टर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राहुल की शादी के बाद बेटी वैष्णवी(11) व नौ वर्ष का बेटा वीरेन है। राहुल के छोटे भाई की लगभग नौ साल पूर्व मौत हो गई थी। पीड़ित पिता के अनुसार राहुल पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। वह अकेला कमाने वाला था।

बुधवार सुबह टेंपो से सवार होकर राहुल रोहटा रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच दिलावरा गांव के सामने पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राहुल टेंपो से उछलकर सड़क पर जा गिरा।

पीछे से आ रहा ट्रैक्टर युवक को कुचलता हुआ निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एसपी सिटी का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed