फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hospital operator in Meerut accused of removing patient kidney, report filed against doctor couple

UP: मेरठ में अस्पताल संचालक पर मरीज की किडनी निकालने का आरोप, डाॅक्टर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Jan 2025 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 15 Jan 2025 11:45 AM IST
सार

मेरठ में एक अस्पताल के डाॅक्टर दंपती और छह कर्मचारियों पर एक मरीज की किडनी निकालने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि उसकी एक किडनी ऑपरेशन कर निकाली जा चुकी है।

विज्ञापन
Hospital operator in Meerut accused of removing patient kidney, report filed against doctor couple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एक अस्पताल के संचालक डाॅक्टर दंपती समेत छह चिकित्सकों और एक कर्मचारी पर इलाज के नाम पर किडनी निकालने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश के बाद नरसेना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुगरासी निवासी कविता ने न्यायालय में अर्जी देकर बताया था कि वह वर्ष 2017 में उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल गईं थीं। 20 मई 2017 को चिकित्सक ने इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया उसी दिन ऑपरेशन कर दिया था। 24 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

डाॅक्टर बोले-गुर्दे ठीक कर दिए हैं, दवा खाती रहना
कविता ने बताया कि चिकित्सकों ने उसे बताया कि गुर्दे व्यवस्थित कर दिए हैं। अब दवा लेने पर सब सही हो जाएगा। महिला लगातार चिकित्सकों की सलाह पर वर्ष 2022 तक दवा खाती रही। हालत में सुधार के स्थान पर तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इस पर उसने जांच कराया तो अल्ट्रासाउंड वाले ने बताया कि उसकी बाईं तरफ की किडनी ऑपरेशन कर निकाली जा चुकी है।

जानकारी होने पर कविता ने मेरठ के बागपत रोड स्थित इस अस्पताल के संचालक डाॅक्टर दंपती समेत छह चिकित्सकों और एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ अदालत में अर्जी दी। इस पर अदालत से आरोपियों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

कविता का आरोप है कि नोटिस मिलने के बाद से ही आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उसके घर बदमाश भेजकर धमकी भी दी है। न्यायालय के आदेश पर नरसेना थाना पुलिस ने मेरठ निवासी सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामले में न्यायालय के आदेश पर  अस्पताल के संचालक दंपती समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed