फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Access road dug overnight using a JCB for water drainage.

Meerut News: पानी निकासी के लिए जेसीबी से रात में खोदा संपर्क मार्ग

Sun, 12 Jul 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Access road dug overnight using a JCB for water drainage.
चांदपुर मार्ग के टूटने के बाद दूसरी और फंसे राहगीर स्रोत संवाद
- हस्तिनापुर-चांदपुर बिजनौर संपर्क मार्ग पर आवागमन हुआ ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर (मेरठ)। लगातार तीन दिन की बारिश और सोती नदी में उफान के बाद शनिवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने भीमकुंड गांव के पास हस्तिनापुर-चांदपुर बिजनौर संपर्क मार्ग को जेसीबी से काट दिया। इससे तेज बहाव के साथ पानी निकलने लगा और मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। चांदपुर, खादर क्षेत्र और गंगा पार के कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
लतीफपुर, किशनपुर, रठौरा कलां, हादीपुर गांवड़ी समेत कई गांवों के जंगलों में जलभराव हो गया। हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग में पर्याप्त पुलिया न होने पर फसल नष्ट होने के भय से पानी की निकासी के लिए कुछ लोगों ने देर रात योजनाबद्ध तरीके से संपर्क मार्ग काट दिया। रविवार सुबह राहगीर चांदपुर की ओर जा रहे थे तो संपर्क मार्ग कटा हुआ देखकर परेशान हो गए। सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पानी का बहाव तेज होने लगा और संपर्क मार्ग की करीब 20 मीटर दूरी तक सड़क पानी में बह गई। यहां पानी के बहाव को बंद करना संभव नहीं रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार निरंकार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक शर्मा और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। एक पक्ष ने आवागमन बहाल कराने के लिए तत्काल सड़क बंद कर मरम्मत कराने की मांग की। दूसरे पक्ष के किसानों ने खेतों में भरे पानी की निकासी का हवाला देते हुए दो दिन तक बहाव जारी रखने की बात कही। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने संपर्क मार्ग बंद कराने के लिए रोड़े मंगवाए, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे पलट दी। बाद में अधिकारियों ने सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। तेज बहाव के कारण सड़क के दोनों ओर कटान बढ़ रही है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक शर्मा का कहना है कि सोमवार से सड़क को दुरुस्त कराने का काम शुरू किया जाएगा।

प्रभावित हुई बस सेवा
संपर्क मार्ग काटने से चांदपुर रूट की बस सेवा प्रभावित हो गई है। वहीं सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और गंगा पार स्थित खेड़ी कला व बधुवा समेत कई गांवों के लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।


चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया
ग्रामीण कुलदीप, सतीशनाथ और राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक न तो चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही बैरिकेडिंग की गई थी। ग्रामीणों ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था, सड़क की मरम्मत और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चांदपुर मार्ग के टूटने के बाद दूसरी और फंसे राहगीर स्रोत संवाद

चांदपुर मार्ग के टूटने के बाद दूसरी और फंसे राहगीर स्रोत संवाद

चांदपुर मार्ग के टूटने के बाद दूसरी और फंसे राहगीर स्रोत संवाद

चांदपुर मार्ग के टूटने के बाद दूसरी और फंसे राहगीर स्रोत संवाद

चांदपुर मार्ग के टूटने के बाद दूसरी और फंसे राहगीर स्रोत संवाद

चांदपुर मार्ग के टूटने के बाद दूसरी और फंसे राहगीर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed