फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abida, who consumed sulphas, gave birth to a son, Zaid's treatment is also going on

सल्फास खाने वाली आबिदा ने दिया बेटे को जन्म, जैद का भी उपचार जारी

Fri, 27 Jun 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Abida, who consumed sulphas, gave birth to a son, Zaid's treatment is also going on
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के जटौली गांव में बुधवार शाम 27 वर्षीय गर्भवती महिला आबिदा ने पति राशिद से विवाद के बाद बच्चों सहित पानी में मिलाकर सल्फास खा लिया था। देर शाम पांच वर्षीय बेटी जायरा की अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला व उसके दो वर्षीय बेटे जैद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। फिलहाल नवजात को नर्सिंग यूनिट में रखा गया है। वहीं, बेटी की मौत का पता चलने पर आबिदा रो रही है। उसने रोते हुए कहा-बच्चों का चेहरा दिखाओ। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव का विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

आबिदा के अनुसार उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी राशिद से हुई थी। राशिद शादी के बाद से ही ससुराल में रह रहा है। उनके बेटी जायरा व बेटा जैद हुए। राशिद फल व सब्जी का फेरी लगाने का काम करता है। वह काफी समय से काम नहीं कर रहा था। इसे लेकर दपंती में विवाद रहता था। बुधवार रात भी झगड़ा होने के बाद राशिद घर से बाहर निकल गया था। इसी दौरान आबिदा ने बच्चों सहित पानी में सल्फास मिलाकर खा लिया था। सल्फास खाने के बाद तीनों की हालत गंभीर हो गई थी। परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटी की मौत हो गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बच्ची का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed