फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ab hastinapur cencury

अब हस्तिनापुर सेंक्चुरी में उठाई ईको टूरिज्म का लुत्फ

Tue, 06 Dec 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
ab hastinapur cencury
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हस्तिनापुर सेंक्चुरी में अब आप ईको टूरिज्म का भी लुत्फ उठा सकेंगे। वन विभाग और क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है तो सैलानियों को सेंक्चुरी की खूबसूरती निहारने व इसकी रग-रग से वाकिफ होने का बेहतरीन अवसर भी। प्रदेश सरकार ने सेंक्चुरी को ईको टूरिज्म स्पॉट में शामिल कर लिया है। यहां सैलानियों को एक दिन के टूर की मंजूरी दे दी गई है। अब वन विभाग इसकी प्लानिंग कर रहा है कि एक दिन के भ्रमण में कौन-कौन सी साइट दिखाई जाएगी। सेंक्चुरी में ईको टूरिज्म के लिए बुकिंग ऑनलाइन होगी। इसमें धार्मिक पर्यटन को भी शामिल किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म का जिम्मा प्रदेश सरकार ने वन निगम को सौंप रखा है। अभी सूबे में ईको टूरिज्म के लिहाज से निगम ने चार स्पॉट तय कर रखे हैं। यहां जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग होती है। रात में स्टे की भी व्यवस्था है। स्पॉट में दुधवा नेशनल पार्क, कतरनियाघाट, मोतीपुर और ककरहा शामिल हैं। अब पांचवां स्पॉट हस्तिनापुर सेंक्चुरी होगी। यहां ईको टूरिज्म के लिए एक दिन के टूर को मंजूरी मिली है। मुख्य वन संरक्षक मेरठ जोन मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि एक दिन के टूर में सैलानियों का कहां-कहां पर घुमाया जाएगा, इसकी योजना बना रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग वन निगम की वेबसाइट से होगी। उम्मीद है कि वर्ष-2017 से यहां ईको टूरिज्म की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


कुछ ऐसी है प्लानिंग
दिल्ली या बाहर से आने वाले सैलानियों को भी पहले से ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। वन विभाग की टैक्सी उन्हें तय जगह से पिक करेगी और वापस छोड़ेगी। ईको टूरिज्म के साथ धार्मिक पर्यटन को भी जोड़ा जा रहा है। मसलन, सैलानियों से उनके धर्म के बारे में जानकारी पहले ही कर ली जाएगी। अगर वह ईसाई हैं तो सरधना का ऐतिहासिक चर्च घुमाया जाएगा। हिंदू हैं तो हस्तिनापुर में महाभारत कालीन साइट्स दिखाई जाएंगी। इनमें द्रोपदी, पांडवेश्वर मंदिर के अलावा पांडव टीला और अन्य स्थल शामिल हैं। जैन हैं तो जंबू द्वीप समेत अन्य मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। सिख हैं तो हस्तिनापुर में पंज प्यारों में से एक भाई धर्म सिंह का मूल गांव सैफपुर है। उनके घर पर गुरुद्वारा बना है। सेंक्चुरी में ईको टूरिज्म के लिए मकदूमपुर से शुरुआत की जाएगी। सैलानियों को बोटिंग भी कराई जाएगी। इसके अलावा पक्षी, कछुआ पालन केंद्र, घड़ियाल और डॉल्फिन भी दिखाई जाएंगी। सैलानियों के साथ गाइड होगा, जो सेंक्चुरी के बारे में उन्हें जानकारी देगा। नाश्ता और खाना वन विभाग की ओर से सैलानियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगी बुकिंग
टूर की बुकिंग ऑनलाइन होगी। वेबसाइट https://upecotourism.in पर जाकर प्लान योर ट्रिप पर जाएं। यहां तारीख के हिसाब से एकमोडेशन, सैलानियों की संख्या, किस लोकेशन पर जाना चाहते हैं आदि जानकारी भरनी होगी। टूर का पेमेंट ऑनलाइन होगा। यह व्यवस्था वन निगम संभालता है। बुकिंग के बाद दिए गए नंबर पर वन विभाग की टीम और गाइड संपर्क करेंगे और टूरिज्म कराने की जिम्मेदारी उनकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed