फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aarushi and Saanvi Bansala first in extempore speech competition

Meerut News: आशु भाषण प्रतियोगिता में आरुषि व सान्वी बंसला प्रथम

Thu, 18 Sep 2025 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Aarushi and Saanvi Bansala first in extempore speech competition
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतिय
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिव्यक्ति और विचारों की धार दिखाई। कक्षा 11वीं की छात्रा आरुषि और 12वीं की छात्रा सान्वी बंसला ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान पर 12वीं के छात्र पूजन और 10वीं की छात्रा सान्वी मौर्या रहीं। 12वीं के छात्र उमंग, नौवीं की छात्रा अतफ तथा 12वीं की छात्रा अभिलाषा टकसालिया को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार 11वीं कक्षा की छात्रा यशस्वी सोम व नौवीं की छात्रा आयुषी गौतम, देवांश व मोहित चुने गए। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. आरसी पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में हिंदी पखवाड़ा के संयोजक अजीत कुमार, कला शिक्षक कृष्ण कुमार और काउंसलर मोहम्मद सलमान शामिल रहे। डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ अभिव्यक्ति और संस्कार की भी भाषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed