फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aan baan shan

आन, बान, शान के रखवालों को शत-शत नमन

Fri, 08 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 08 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
aan baan shan
सेना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 देश की आन, बान और शान के लिए शहीद होने वाले वीरों को बृहस्पतिवार को याद किया गया। कारगिल युद्ध में दुश्मन को छठी का दूध याद दिलाने वाली 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स ने विजय दिवस मनाया और जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही वीर नारियों को सम्मानित किया।
पाइन डिवीजन स्थित बटालियन के लिए सात जुलाई गर्व का दिन है। इस दिन बटालियन ने कारगिल में दुश्मन को खदेड़ा था। यह दिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को सबसे पहले ऑपरेशन विजय में शहीद हुए जवानों की आत्म शांति के लिए मंदिर परेड की गई। पूर्व और वर्तमान अधिकारियों, सैनिकों ने शहीदों की आत्म शांति के लिए हवन किया। सर्वप्रथम श्रद्धांजलि बटालियन के पूर्व कर्नल एसके बलाल ने दी। गढ़वाल अमर जवानों के स्मृति चिन्ह गढ़वाली सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सैनिक सम्मेलन में 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स की वीर गाथा भी बताई गई। रिटायर्ड कर्नल एसके बलाल ने कहा कि 17 गढ़वाल का एक-एक जवान सौ से ज्यादा दुश्मनों पर भारी है। जवानों ने हर मोर्चे पर आगे बढ़कर देश की सेवा की है। सभी जवानों को देश भावना के साथ आगे बढ़कर देश की सेवा करनी है। यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के हर सैनिक को अपने पर गर्व है। आज ही के दिन दुश्मन को अपने देश की धरती से उखाड़ फेंका था। रैम ऑडिटोरियम में 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी ने कारगिल में शहीद हुए जवानों की वीर नारियों को सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


‘17 गढ़वाल का हर जवान है जिंटू’
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर चक्र प्राप्त कैप्टन जिंटू गोगोई के पिता टीआर गोगोई और मां डूल प्रभा गोगोई भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने असम से आए। उन्होंने कहा कि यह बटालियन उन्हें अपने परिवार जैसी लगती है। यहां के प्रत्येक जवान में उन्हें जिंटू की तस्वीर नजर आती है। बटालियन के जवानों के साथ उन्हें वक्त बिताना अच्छा लगा है। वह बताते हैं कि उनका बेटा पूरी बटालियन को अपना परिवार मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वीर नारियां को किया सम्मानित
मक्खी देवी, पत्नी शहीद हवलदार मदन सिंह
शकुंतला देवी, पत्नी शहीद नायक ज्ञान सिंह
नंदी देवी, पत्नी शहीद लांस नायक देवेंद्र प्रसाद
जयंती देवी, पत्नी शहीद लांस नायक राम प्रसाद
बिमला देवी, पत्नी शहीद लांस नायक कृपाल सिंह
सरला देवी, पत्नी शहीद राइफल मैन रंजीत सिंह
कमला देवी, पत्नी शहीद लांस नायक दिलवर सिंह
सुधा देवी, पत्नी शहीद लांस नायक दिनेश दत्त सिंह
सुंदरी देवी, पत्नी शहीद राइफल मैन भगवान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed