{"_id":"6295109aa9ad6557170616f7","slug":"a-youth-was-injured-in-a-knife-attack-while-playing-betting-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जुआ खेलते हुए विवाद, दो युवकों के बीच चले चाकू, एक हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जुआ खेलते हुए विवाद, दो युवकों के बीच चले चाकू, एक हुआ घायल
Tue, 31 May 2022 12:14 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 31 May 2022 12:14 AM IST
सार
जुआ खेलने के दौरान दो युवकों में चाकू चल गए। वहीं चाकू लगने से एक युवक घायल हो गया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चाकू चल गए, जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। बताया गया कि वाहिद और शाहिल जुआ खेल रहे थे, इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
वहीं शाहिल ने वाहिद को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद शाहिल के भाई सद्दू ने वाहिद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वाहिद घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन