{"_id":"68fa2bf49e07ce97ec03e0eb","slug":"a-youth-was-beaten-up-for-opposing-the-demolition-of-a-temple-meerut-news-c-73-1-mct1008-105419-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: देवस्थल तोड़ने का विरोध करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: देवस्थल तोड़ने का विरोध करने पर युवक को पीटा
Thu, 23 Oct 2025 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 23 Oct 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रासना निवासी राजीव त्यागी के साथ देवस्थल तोड़ने का विरोध करने पर आरोपी जकेंद्र, अंकुर और आशोक ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
राजीव त्यागी ने तहरीर में बताया कि रविवार की रात को आरोपियों ने उसके खेत में बने देवस्थलों को तोड़ दिया था। जब उसने इसके बाद विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। उस समय गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते है। जिसे लेकर मंगलवार को आरोपियों ने उसके साथ फिर से गाली गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन घायल अवस्था में उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।