{"_id":"6738f55ae2a10615740bf6a3","slug":"a-youth-was-beaten-and-robbed-after-being-given-a-lift-in-a-car-meerut-news-c-29-1-smrt1037-134073-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार में लिफ्ट देकर युवक से मारपीट व लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार में लिफ्ट देकर युवक से मारपीट व लूटपाट
विज्ञापन
मीरापुर। हरियाणा से घर आ रहे एक युवक को कार सवार दो बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूटपाट की। आरोपी कार सवार बदमाश पीड़ित को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाकर पीड़ित ने तहरीर दी है।
रामराज के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी वसीम हरियाणा के जींद में कपड़े की फेरी का काम करता है। शुक्रवार को वह जिंद से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब एक बजे रोडवेज बस ने उसे मीरापुर बाईपास पर उतारा। रात में वसीम अपने गांव जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि करीब डेढ़ बजे एक लाल रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार में सवार दो युवकों ने उसे पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव में छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दे दी। आरोप है कि जब कार मीरापुर में भुम्मा अड्डे पर पहुंची तो युवकों ने कार भुम्मा गांव की और मोड़ ली। जंगल में ले जाकर वसीम के साथ मारपीट की। उससे मोबाइल व 21 हजार 700 रुपये और आधार कार्ड लूट लिया। उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित रात करीब ढ़ाई बजे पैदल अपने गांव पहुंचा और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। शनिवार दोपहर में पीड़ित अपनी मां के साथ मीरापुर थाने पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। थाना मीरापुर पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।