फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth standing outside his house was attacked with a knife

घर के बाहर खड़े युवक पर छुरी से जानलेवा हमला

Wed, 16 Apr 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A youth standing outside his house was attacked with a knife
सरधना। मोहल्ला किला खेवान में छुरी से हमला में घायल शुऐब। ​परिजन
सरधना। नगर के मोहल्ला किला खेवान में घर के बाहर खड़े युवक पर आरोपियों ने छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर घायल हो गया। बेसुध होने पर आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला किला खेवान निवासी जुनैद पुत्र हयात ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उसका भाई शुएब घर के बाहर खड़ा था। दो युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने छुरी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक की आंख के पास व गर्दन पर कई वार किए। जिससे वह लहूलुहान बेसुध होकर मौके पर गिर गया। आरोपी उसे मरा समझ और लोगों को आते देख मौके से भाग गए। युवक के परिजन घायल अवस्था में उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed