{"_id":"62d3b6ab4f5910774f240056","slug":"a-youth-has-died-during-given-a-selfie-in-road-accident-on-nh-58-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut Accident: एनएच-85 पर दर्दनाक हादसा, सेल्फी लेते वक्त डीसीएम से गिरा युवक, सिर की हड्डी टूटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Accident: एनएच-85 पर दर्दनाक हादसा, सेल्फी लेते वक्त डीसीएम से गिरा युवक, सिर की हड्डी टूटने से मौत
Sun, 17 Jul 2022 03:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 17 Jul 2022 03:43 PM IST
सार
मेरठ में रविवार को एक दर्दनाक हुआ। सेल्फी लेते वक्त एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक अन्य साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने जा रहा था।
विज्ञापन
मेरठ में हादसे में एक युवक की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एनएच-58 पर डाबका गांव स्थित कट के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि दिल्ली से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे युवक की डीसीएम से गिरकर मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ, सभी साभी सोए हुए थे, सिर्फ बाल किशन ही जगा हुआ था। वह डीसीएम पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान वह सड़क पर नीचे गिर गया और सिर की हड्डी टूट जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि डीसीएम में सवार अन्य लोगों को हादसे का पता नहीं चला, क्योंकि सभी सोए हुए थे। इस दौरान किसी ने कंकरखेड़ा थाने में पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतक युवक के मोबाइल से उसके साथियों को सूचना दी गई। हालांकि जब तक वे मुजफ्फरनगर तक पहुंच चुके थे। लेकिन साथी बाल किशन की मौत की जानकारी मिलते ही वे घबरा गए और वापस लौट आए। बताया गया कि अन्य साथियों में बाल किशन का भाई भी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: आखिर दबोचा गया पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली, नवी मुंबई से हुआ गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी सहारनपुर पुलिस
विज्ञापन
घर सूचना पहुंचते ही मचा कोहराम
बाल किशन के भाई ने जैसे ही परिवार में घटना की सूचना दी तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक युवक के परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं।