फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth from another community had created a fake ID and made the photos of the girl students viral.

Meerut News: दूसरे समुदाय के युवक ने फर्जी आईडी बनाकर की थी छात्राओं की फोटो वायरल

Tue, 07 Jul 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
A youth from another community had created a fake ID and made the photos of the girl students viral.
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने और उन्हें स्कूल जाते समय अगवा व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने खुशहाल कॉलोनी निवासी आरोपी अदनान उर्फ दिलनाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हिंदू नाम से आईडी बना रखी थी। आरोपी के खिलाफ पहले से आईटी एक्ट, धमकी देने व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली चार महिलाओं ने चार जुलाई को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी अदनान ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर निम्मी सपना नाम से फर्जी आईडी बनाकर उनकी बेटियों तथा अन्य युवतियों की तस्वीरें आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ पोस्ट की थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने छात्राओं को स्कूल आते-जाते समय अगवा करने और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मारने की बात कह रहा था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लग गई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। पीड़ित परिवार के सदस्य भी थाने आ गए। आरोपी ने थाने में भी पीड़ित महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस ने उसे समझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। यहां से उसे जमानत मिल गई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी के एकाउंट को सस्पेंड करा दिया गया है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed