फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young woman climbed an electricity tower, determined to marry her lover.

Meerut News: बिजली के टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

Sat, 27 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
A young woman climbed an electricity tower, determined to marry her lover.
दौराला- ​युवती के बिजली टावर पर चढ़ जाने की सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत : संवाद - फोटो : संवाद
दौराला (मेरठ)। अभी तक अपने प्यार को पाने के लिए युवकों को ही टावर, टंकी या खंभे पर चढ़ा देखा या सुना होगा लेकिन मेरठ के दौराला क्षेत्र में मवीमीरा गांव में शुक्रवार को कहानी उल्टी हो गई। यहां एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर 440 केवी के हाई-टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। करीब 6 घंटे तक चले इस ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। बाद में प्रेमी के आने के बाद ही युवती टावर से नीचे उतरी।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। यहां गांव निवासी युवती घने कोहरे का फायदा उठाकर गांव के बाहर स्थित ऊंचे टावर पर चढ़ गई। सुबह 10 बजे जब कोहरा छंटा तो ग्रामीणों की नजर टावर पर बैठी युवती पर पड़ी जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती रह-रहकर चिल्ला रही थी कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर लगते ही उसके पिता, चाचा व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उससे नीचे उतरने की गुजारिश की लेकिन वह प्रेमी को मौके पर ही बुलाने और उससे शादी करने की जिद पर अड़ी रही। युवती का प्रेमी लावड़ गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस भी नजर आई बेबस
सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने जब युवती को नीचे उतारने के लिए जाल बिछाया और ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो उसने आत्महत्या की चेतावनी दे दी। युवती ने साफ कहा, अगर कोई ऊपर आया तो या तो मैं नीचे कूद जाऊंगी या बिजली के तारों की रेंज में जाकर जान दे दूंगी। युवती के अड़ियल रुख के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई। इसके बाद भाजपा लावड़ मंडल के ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी युवती के प्रेमी के पिता को लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन युवती ने उनकी बात मानने से भी साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांच घंटे काउंसलिंग कर बहन के साथ भेजा
जब इतनी मान-मनौव्वल के बाद भी युवती नीचे नहीं उतरी तो उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया गया। प्रेमी ने युवती से नीचे उतर के आने या फिर खुद खंभे पर चढ़ने की बात कही तब जाकर छह घंटे बाद युवती टावर से नीचे उतरी। पुलिस ने थाने ले जाकर युवती की 5 घंटे तक काउंसलिंग की और फिलहाल उसे उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल युवती को उसकी बहन के साथ भेज दिया गया है। युवती अपने प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है।

दौराला- युवती के बिजली टावर पर चढ़ जाने की सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत : संवाद

दौराला- युवती के बिजली टावर पर चढ़ जाने की सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत : संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed