फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man who left home to work dies, his body found

Meerut News: मजदूरी के लिए घर से निकले युवक की मौत, शव मिला

Tue, 04 Mar 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A young man who left home to work dies, his body found
मवाना। मुख्य मार्ग पर फलावदा चौराहे से कुछ दूरी पर मीर मोहम्मद की कोठी के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान गांव भैंसा निवासी सोहनलाल (30) के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था। मृत्यु का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक बजे राहगीरों ने मुख्य मार्ग पर मीर मोहम्मद की कोठी के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को उठवाकर सीएचसी ले गई। इस दौरान वहां एक व्यक्ति ने बताया कि मृतक गांव भैंसा का निवासी है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान से संपर्क किया। वहीं किसी ने परिजनों को भी सूचना दी। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मोहनलाल ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई सोहनलाल पुत्र जयप्रकाश के रूप में की। मोहनलाल ने बताया कि सोहनलाल मजदूरी करता था। सुबह के समय बाइक लेकर मवाना मजदूरी करने के लिए आया था। सुबह 10:30 बजे नवीन आढ़त मंडी के पास से किसी दुकानदार ने फोन कर जानकारी दी कि सोहनलाल की बाइक उनके यहां खड़ी है। सोहनलाल ने कहा था कि भाई को फोन कर दो, ले जाएगा। सुबह 11 बजे बड़ा भाई मोहनलाल मवाना में दुकान पर पहुंचा और बाइक लेने के बाद दुकानदार से पूछा तो उसने बताया कि सोहनलाल पैदल ही मेरठ की ओर गया है। इसके बाद सोहनलाल को काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर वह बाइक लेकर गांव आ गया। दाेपहर में सूचना मिली कि सड़क किनारे सोहनलाल का शव पड़ा है। पुलिस का कहना है कि दुकानदारों से पूछताछ और जांच पड़ताल से पता चला है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। जान देने के पीछे वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दुश्मनी से किया इन्कार
मृतक दो भाई हैं। दोनों भाई मजदूरी करते हैं। पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक की पत्नी कोमल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़की व एक लड़का है। बेटा सबसे बड़ा है। लड़के की उम्र नौ साल के आसपास है। 11 वर्ष शादी को हुए हैं। पुलिस के सामने परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी या झगड़ा होने से इन्कार किया है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि श्रमिक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed