फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man who had gone to a shop to buy items was attacked with a brick.

Meerut News: दुकान पर सामान लेने गए युवक पर ईंट से हमला किया

Wed, 22 Jul 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to a shop to buy items was attacked with a brick.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। पूठखास गांव में मंगलवार रात दुकान पर सामान लेने गए युवक पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से युवक लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पूठखास निवासी जीशान पुत्र नूर मोहम्मद ने रोहटा थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह गांव की एक दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ होने के कारण वह बाहर खड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी आकाश वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जीशान ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घायल का उपचार कराया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed