फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was beaten up after entering the factory

Meerut News: कारखाने में घुसकर युवक को पीटा

Tue, 16 Sep 2025 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up after entering the factory
ढिकौली कालोनी निवासी आकाश कुमार जिस पर जानलेवा हमला हुआ। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला तिहाई जुड्डी निवासी मनोज कर्णवाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कारखाने के सामने रहने वाली महिला रास्ते में पशु बांधती है। जो खुलकर कारखाने में आ जाते हैं और गंदगी फैलाते हैं। मना करने पर महिला ने कारखाने में काम करने वाले दीपक के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी महिला दुष्कर्म का आरोप लगाकर थाने में बंद कराने की धमकी देती है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



गाली गलौज के विरोध पर धारदार हथियार से हमला किया
मवाना। ढिकौली काॅलोनी निवासी आकाश कुमार ने तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम 8:45 बजे वह घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी एक आरोपी अपने भाई के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज करने से मना करने पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें उसके सिर में चोट आई। आरोपी ने छत पर आकर पत्थर भी फेंके। आरोपी और उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed