{"_id":"6a4d0f7c2d9364edce0f0286","slug":"a-young-man-was-attacked-in-a-dispute-over-removing-his-car-chased-and-beaten-on-the-road-meerut-news-c-72-1-mct1011-155822-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार निकालने के विवाद में युवक पर हमला, सड़क पर दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार निकालने के विवाद में युवक पर हमला, सड़क पर दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। कार निकालने को लेकर सोमवार रात हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित हर्ष पूनिया पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
रोहटा निवासी हर्ष ने कंकरखेड़ा थाना पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह कार से वापस घर जा रहा था। दो पहिया रोड पर एक कार में छह से अधिक युवक सवार थे। उन्होंने सड़क के बीच में कार खड़ी कर रखी थी। पीड़ित ने कार हटाने के लिए कहा था। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने हर्ष पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए हर्ष सड़क पर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दो पक्षों के बीच वाहन निकालने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।