फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man riding a bike got his neck cut by a Chinese manja, got 12 stitches.

Meerut News: चीनी मांझे से बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, 12 टांके लगे

Tue, 18 Feb 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike got his neck cut by a Chinese manja, got 12 stitches.
- श्यामनगर में हुआ हादसा, पत्नी और बच्चों के साथ जा रहा था बाजार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चीनी मांझे से हादसे थम नहीं रहे है। रोजाना चीनी मांझे से हादसे में राहगीर घायल हो रहे हैं। सोमवार शाम को श्यामनगर में बाइक सवार फहीम (37) चीनी मांझे की चपेट में आकर गर्दन कटने से गंभीर घायल हो गया। उसकी गर्दन पर 12 टांके आए हैं। उसकी हालत अभी नाजुक बनी है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी गोले कुआं दरिया गंज निवासी फ़हीम पुत्र शहजाद बुक बाईंडिंग का काम करता है। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह पत्नी और बच्चों को लेकर घर से हापुड़ अड्डे बाजार जा रहा था। जब वह गली नंबर सात श्याम नगर पिल्लोखेड़ी रोड पर पहुंचा तो तभी आकाश में कट कर आई पतंग के चीनी मांझे ने उसे चपेट में ले लिया। वह पत्नी और बच्चों समेत बाइक से गिर गया।
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को भी गिरने से चोट लगी। चीनी मांझे ने उसकी गर्दन को काट दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान सूचना मिलने पर हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन की टीम अध्यक्ष आरिफ इदरीसी, कोषाध्यक्ष वसीम अलवी, आमिर अंसारी ने मौके पर पहुंच कर फहीम को शंभूदास गेट पर स्थित एएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फहीम के गर्दन पर 12 टांके आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मांझे से हुए हादसे
------
- गत छह जनवरी को मेडिकल थाना क्षेत्र में तेजगढ़ी चौराहे के पास चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण बाइक सवार सुहेल की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त नवाजिश भी हादसे में घायल हो गया। मांझे से उसकी नाक कट गई थी। दोनों शहर से मांझा ही खरीदकर बाइक से अपने गांव कमालपुर जा रहे थे।
-सात जनवरी को लाल कुर्ती के घोसी मोहल्ला निवासी होमगार्ड आसिफ डयूटी से लौटते समय चीनी मांझे से घायल हो गया था। इसी मोहल्ला निवासी अब्दुल वाहिद सैफी की दो साल की बेटी इसरा चीनी मांझे से गर्दन कटने से गंभीर घायल हुई थी। मासूम बच्ची की गर्दन पर 15 टांके लगे थे।

-दो फरवरी को मोहनपुरी के पास चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। लालकुर्ती निवासी अविनाश का चेहरा और उसके छोटे भाई युवराज का हाथ चीनी मांझे की चपेट में आकर कटा। अविनाश के चेहरे पर 12 टांके आए है।
--दस फरवरी को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर बाइक सवार काजीपुर निवासी प्रवीण (35) गर्दन चीनी मांझे से कट गई। उसकी दो उंगुली भी जख्मी हो गई। बाइक से गिरने से उसकी पत्नी स्वाति और बेटा भी घायल हो गए। हादसे के समय वह पत्नी और बच्चे को बाइक से लेकर बेगमपुल के पास खरीदारी करने जा रहा था।

16 फरवरी को शास्त्रीनगर के कुटी चौराहे के पास बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन साजिद (32) की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। तारापुरी निवासी साजिद पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर किठौर रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed