फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Young man raped with minor girl in bijnor

यूपी: युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गांव में तनाव का माहौल

Sat, 23 Jun 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 23 Jun 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
A Young man raped with minor girl in bijnor
हंगामा करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
एक युवक ने नाबालिग को हवस का शिकार बना डाला। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के चलते इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। नजीबाबाद के एक गांव में 10 वर्षीय एक नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि नाबालिग शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे आटा चक्की पर आटा लेने गई थी। 
विज्ञापन


यहां आटा चक्की संचालक युवक ने चक्की पर ही दुष्कर्म कर डाला। मामला दो सामुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव बढ़ गया।
 सूचना पर आनन-फानन में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। 

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर पीड़िता  को इलाज और मेडिकल कराने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थाना प्रभारी ने दो समुदायों के बीच  घटना को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन आसपास के थानों की पुलिस को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाने पर भी एक सेक्शन पीएसी पहुंच गई। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सीओ ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। 

नाबालिग के पिता की ओर से धारा 325 एससी एसटी एक्ट पास्को एक्ट धारा 342 धारा 506 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कर रहा है सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आटा चक्की को सील कर दिया गया है। युवक को जेल भेजा जा रहा ह।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed