फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man is adamant on marrying his sister-in-law in Meerut

Meerut: साली से शादी की जिद पर अड़ा जीजा, विरोध करने पर गर्भवती पत्नी को पीटा, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

Sat, 02 Mar 2024 08:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2024 08:17 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक युवक अपनी साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया है। गर्भवती पत्नी ने विरोध किया तो उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
A young man is adamant on marrying his sister-in-law in Meerut
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ी गेट का एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया है। आठ माह की गर्भवती विवाहिता ने विरोध किया तो पति ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। वहीं, पति की पिटाई से गर्भवाती पत्नी की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


शनिवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच कर मामले की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, लक्खीपुरा गली नंबर-21 निवासी रुखसार की शादी एक साल पहले लक्खीपुरा निवासी सलमान के साथ हुई थी। रुखसार का कहना है कि उसका पति सलमान आए दिन मारपीट करता है।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन से उसका पति उसकी छोटी बहन से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। आरोप है कि जब उसने पति का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके चलते महिला रुखसार की हालत बिगड़ गई। पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी अपने मायके पक्ष के लोगों को दी है।

यह भी पढ़ें: BJP Candidates List: भाजपा की पहली सूची जारी, जानें- पश्चिमी यूपी में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

इसके बाद पीड़िता की मां उसकी ससुराल पहुंच गई। उनका कहना है कि थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है।वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Weather: तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, मुरझाए किसानों के चेहरे, फसलों को होगा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed