फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP released list of candidates for Lok Sabha elections, know who will contest from where in West UP

BJP Candidates List: भाजपा की पहली सूची जारी, जानें- पश्चिमी यूपी में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Sat, 02 Mar 2024 06:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

BJP Candidates List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जानिए पश्चिमी यूपी में कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन
BJP released list of candidates for Lok Sabha elections, know who will contest from where in West UP
भाजपा। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम को उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, सभी पार्टियां एक-एक सीट को लेकर समीकरण बैठाने में लगे हुए हैं। पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से 51 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा ने मुजफ्फरनगर सीट से डॉ. संजीव बालियान और कैराना से प्रदीप कुमार को टिकट किया गया है। वहीं, नगीना लोकसभा सीट से विधायक ओम कुमार को टिकट दिया गया है। उधर, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल का टिकट इस बार कट सकता है।
विज्ञापन

 
वहीं, नोएडा से महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। बुलंदशहर में भी भाजपा ने भोला सिंह के टिकट को रिपीट किया है। वहीं, रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर को प्रत्याशी बनाया गया है। उम्मीदवारों की पहली सूची में मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अभी सस्पेंस रखा गया है। 195 उम्मीदवारों की सूची में जिस तरह से 50 साल से कम उम्र के 47 युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उससे लग रहा है कि पार्टी बाकी सीटों पर भी युवा उम्मीदवारों को ज्यादातर तरजीह देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है।

भाजपा ने तीसरी बार बालियान को मैदान में उतारा
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना तय हो गया है। भाजपा ने उनके नाम का एलान कर दिया है।

साल 2012 से जिले की राजनीति में सक्रिय डॉ. संजीव बालियान को पहली बार भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। बालियान ने एतिहासिक मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद 2019 में उन्होंने तत्कालीन रालोद अध्यक्ष अजित सिंह को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। यही वजह है कि उन्हें केंद्र में दूसरी बार मंत्री बनाया गया।

इस बार रालोद से गठबंधन होने के बाद मुजफ्फरनगर सीट को लेकर कयास भी शुरू हुए थे। लेकिन भाजपा ने शनिवार को घोषित प्रत्याशियों की सूची में बालियान को ही टिकट दिया है।

भाजपा ने दूसरी बार कैराना लोकसभा सीट से प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा

भाजपा ने कैराना लोकसभा सीट पर सांसद प्रदीप चौधरी को दूसरी बार प्रत्याशी बनाया है। प्रदीप चौधरी ने वर्ष 2019 में सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन को हराया था। दूसरी बार भाजपा ने प्रदीप चौधरी पर विश्वास जताया। सपा की ओर से हसन परिवार की बेटी इकरा हसन को टिकट दिया गया है। भाजपा के प्रदीप चौधरी नुकुड़ और गंगोह विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। हालांकि, भाजपा से कैराना सीट पर अन्य भी कई संभावित प्रत्याशी दावेदारी कर रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed