{"_id":"691a39fa078685bd310909d0","slug":"a-young-man-hanged-himself-to-death-after-a-dispute-with-his-wife-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1030086-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी से विवाद में युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी से विवाद में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाकिर काॅलोनी में 22 वर्षीय फजले करीम निवासी पीपलीखेड़ा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की पत्नी विवाद के चलते अपने मायके में रह रही है। तनाव के कारण युवक ने खुदकुशी की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीपलीखेड़ा के रहने वाले फजले करीम का निकाह सात महीने पहले हुआ था। निकाह के बाद से ही दंपती के बीच अनबन चल रही थी। इससे युवक तनाव में चल रहा था। रविवार को वह जाकिर काॅलोनी में मोहम्मद हारुन के निर्माणाधीन मकान में अपने भाई रिजवान के साथ मजदूरी करने के लिए गया था। मकान की नीचे की मंजिल बन चुकी है। दूसरी मंजिल पर काम चल रहा है। दोपहर को उसने नीचे की मंजिल पर छत पर लगे कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। लंच के बाद उसका भाई और अन्य मजदूर नीचे आए तो वह फंदे पर लटका हुआ था।
इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पिता मोहम्मद इकरार भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि छह भाइयों में वह सबसे छोटा था। सात महीने पहले 14 अप्रैल को बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के गांव चिरवाक निवासी युवती से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मायके में रहे रही थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।