फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died after being hit by a speeding dumper.

Meerut News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 05 Jun 2026 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a speeding dumper.
परी​क्षितगढ़-  मृतक आदित्य का फाइल फोटो- परिजनों ने दिया।
- चार दिन से घायलावस्था में अस्पताल में था भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। क्षेत्र में बढ़ रहे डंपरों के आतंक ने शुक्रवार को एक हंसते खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी। चार दिन पूर्व गांव रामनगर निवासी चार दोस्त बुलंदशहर से अपने गांव लौट रहे थे। इनमें से परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग स्थित शहीद डबल सिंह पेट्रोल पंप के समीप मिर्ची होटल पर पर खड़े एक युवक को डंपर ने रौंद दिया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगने से परिवार व गांव में मातम पसरा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
मंगलवार को गांव रामनगर निवासी आदित्य, मोहित, अंकित व तुषार कार द्वारा बुलंदशहर से अपने गांव को लौट रहे थे। कार सवार किठौर-परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित शहीद डबल सिंह पेट्रोल पंप के समीप मिर्ची सेठ होटल पर कार साइड में पार्क कर बाहर खड़े हुए थे। तभी यमराज बनकर तेजगति से दौड़ रहे आ रहे डंपर ने 30 वर्षीय आदित्य पुत्र धीरज को टक्कर मारकर कुचल दिया। घायल आदित्य का चार दिनों से मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपचार के दौरान आदित्य की मौत हो गई। मौत की खबर लगने पर गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का गांव के ही श्मशान पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक शादीशुदा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेतीबाड़ी करता था। उसकी मौत से पत्नी रिचा, 8 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न, मां ओमकारी व भाई सचिन, अंकुर के अलावा अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपरों के संचालकों पर खाकी मेहरबान
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर व आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रात हो या दिन डंपरों की रफ्तार पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। सांठगांठ के चलते डंपर चालकों के हौसले बुलंद है। इन्हें न तो किसी ट्रैफिक नियम का डर है और न ही इंसान की जान की परवाह का।

कोट...
मेरे क्षेत्र में डंपर नहीं चल रहे हैं। खाली डंपर शहीद डबल सिंह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आया था। हादसे के बाद डंपर व चालक को कब्जे में ले लिया था। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डंपर किसी दूसरे क्षेत्र में चल रहे हैं। डंपर मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। -सुदीश सिरोही, थानाध्यक्ष, परीक्षितगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed