{"_id":"68e7e432ad3c84ae8e0f49a2","slug":"a-woman-who-came-for-treatment-died-at-the-chc-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110345-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इलाज के लिए आई महिला की सीएचसी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इलाज के लिए आई महिला की सीएचसी में मौत
विज्ञापन
मवाना। गांव बिसौला निवासी अंंगूरी देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आई थी। वह बुखार से पीड़ित थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद परिजन उसे लेकर दवा लेने के लिए चले। इसी दौरान महिला बेहोश हो गई। जिसे चिकित्सक को दिखाया तो उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बिसौला निवासी अंगूरी देवी (65) पत्नी चंद्रपाल बुखार से पीड़ित थी। बताया गया कि 23 सितंबर से अंगूरी को बुखार था। इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक के पास चल रहा था। आराम नहीं होने पर परिजन बृहस्पतिवार को सीएचसी में चिकित्सक को दिखाने के लिए लेकर आए थे।
सीएचसी में चिकित्सक को दिखाने के बाद परिजन उसे सहारा देकर दवाई लेने के लिए चले तो महिला बेहोश हो गई। सीएचसी के चिकित्सक डा. अनिल शर्मा का कहना है कि महिला की किडनी फेल थी। खून की मात्रा बहुत कम थी। हाथों-पैरों पर भी सूजन थी। प्राइवेट चिकित्सक के यहां से सीएचसी में दिखाने के लिए लेकर आए थे। दिखाने के बाद महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।