फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was held hostage and robbed in Kulanjan

कुलंजन में महिला को बंधक बनाकर की लूट

Fri, 01 Aug 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A woman was held hostage and robbed in Kulanjan
सरधना। कुलंजन गांव में बुधवार देर रात तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और अलमारी से हजारों रुपये की नकदी लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट भी की। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग निकले। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से गांव में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। इसके चलते लोग रात में खुद ही पहरा दे रहे थे। बुधवार रात सुशील और उसका बेटा अखिल भी गांव में पहरे पर थे। रात करीब 1:00 बजे सुशील के घर में तीन नकाबपोश बदमाश दाखिल हुए। उन्होंने अखिल की पत्नी शिवानी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने शिवानी से बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कराए और फिर कमरे में रखी अलमारी खुलवाकर उसमें से नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला से मारपीट की और जंगल की ओर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर पहरे पर तैनात ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। पीड़ित सुशील ने बताया कि बदमाशों ने वारदात उसकी पत्नी को बंधक बनाकर अंजाम दी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

पहले चोरी, अब लूट की बढ़ रही वारदातें
बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले भी गांव में चोरी की घटना हो चुकी है। तब भी बदमाशों ने एक घर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। ग्रामीण पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे थे। खुद ग्रामीण भी रात में पहरा दे रहे हैं, लेकिन बुधवार को पहरे के बावजूद लूट की वारदात हो गई। इससे गांव में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले धमकाकर गई पुलिस
ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार शाम पुलिस गांव में आई थी। उन्होंने पहरे का विरोध करते हुए ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि कोई पहरा देता दिखा तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में भय का माहौल है, लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए लोगों ने पहरा देना जारी रखा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में तुरंत प्रभाव से गश्त बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed