{"_id":"67e5b1bbe883511b7e0f2c1c","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-123-lakh-in-the-name-of-selling-a-laptop-online-meerut-news-c-72-1-smrt1021-130811-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑनलाइन लैपटॉप बेचने के नाम पर महिला से 1.23 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑनलाइन लैपटॉप बेचने के नाम पर महिला से 1.23 लाख ठगे
विज्ञापन
मेरठ। ऑनलाइन लैपटॉप बेचने के नाम पर महिला से साइबर ठगों ने 1.23 लाख रुपये ठग लिए। गंगानगर एफ-ब्लॉक निवासी रेनू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने ऑनलाइन एक लैपटॉप देखा था। इसके बाद उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉलर के कहने पर लैपटाॅप खरीदने के लिए उसके खाते में छह हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने झांसे में लेकर उनसे 1.23 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इनमें एक खाता नसीम बानो और दूसरा संजय कुमार के नाम से है। ठगी होने का पता चलने पर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के नाम पर 1.33 लाख की ठगी
मेरठ। क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के नाम पर साइबर अपराधियों ने युवक से 1.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। मोदीपुरम की एटूजेड कॉलोनी निवासी शुभम यादव ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि 13 मार्च को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम अजय शर्मा और स्टेट बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि अपने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करा लो, वरना पेनल्टी लगेगी। पेनल्टी के डर से पीड़ित ने आरोपी के बनाए कोड को अपने यूपीआई एप पर डाला। इसके बाद उनके दो बैंक खातों से तीन-तीन बार में 1.33 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग पुलिस से की है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
-- -
महिला की लापरवाही से पति के खाते से 1.25 लाख रुपये उड़े
मेरठ। महिला की लापरवाही से उसके पति के बैंक खाते से 1.25 लाख रुपये साइबर ठगों ने उड़ा दिए। पल्लवपुरम निवासी शशि ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति संदीप के मोबाइल पर कॉल आई थी। साइबर ठगों ने उन्हें घर बैठे कमाने का झांसा दिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो पति के बैंक खाते से चार बाद में 1.25 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। संवाद