फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was duped of Rs 12 lakh by promising huge profits in business.

Meerut News: व्यापार में भारी मुनाफे का लालच देकर महिला से 12 लाख रुपये की ठगी

Mon, 27 Apr 2026 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 12 lakh by promising huge profits in business.
- पीड़ित ने एसएसपी को सुनाया अपना दर्द, एसएसपी के आदेश पर दर्ज की गई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एक सराफ व दंपती ने मिलकर एक महिला को व्यापार में मुनाफे का लालच देकर उससे सोने के जेवरात व 10 लाख रुपये हड़प लिए। महिला को न तो रुपया वापस किया, न ही उसके जेवरात वापस किए। महिला ने एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत की है। लोहियानगर पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी अनीता सिंह ने बताया कि उनके पति कर्मवीर सिंह एयरफोर्स में थे। ड्यूटी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई थी। वह पेंशन के सहारे अपना परिवार चला रही है। ग्रीन विलेज में किराए के मकान में रहती है। रामपुर के फूटा महल निवासी रमेश चंद गुप्ता व उनकी पत्नी स्वाति ग्रीन विलेज में ही उसके पड़ोस में किराए पर रहती थी। अब वह बिजली बंबा बाईपास पर ही ग्राम ग्राम नंगलाशोरखां उर्फ जैनपुर में रहते हैं। दंपती से उसकी जान पहचान थी। दोनों उसके पास आई और कहा कि वह कागजी बाजार स्थित सराफ मयंक वर्मा को जानती है। उसके कारोबार में वह रुपया लगाए तो भारी मुनाफा उसे देंगे। जल्द ही उसका किराए के मकान से पीछा छूट जाएगा और फ्लैट उसके पास होगा। मना करने पर उन्होंने मयंक वर्मा को घर बुलाया। उसने उसे कान में पहने सोने के टाप्स व कुंडल तथा रुपया देने पर भारी मुनाफा देने का झांसा दिया। अनीता तीनों के झांसे में आ गई और अपने जेवरात व 10 लाख रुपये नकद उसे दे दिए। अब रकम वापस देने से मना कर रहे है। एसएसपी के आदेश पर सराफ मयंक वर्मा, रमेश चंद गुप्ता व स्वाति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article