फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman tells life threat from retired CO and complained from SP Crime

रिटायर्ड सीओ जीजा हड़पना चाहता है करोड़ों की संपत्ति, साली ने बताया जान का खतरा

Thu, 14 Jun 2018 11:05 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 14 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
A woman tells life threat from retired CO and complained from SP Crime
फाइल फोटो

एक महिला ने आरोप लगाया कि रिटायर्ड सीओ (जीजा) उसकी करोड़ों की संपत्ति हड़पना चाहता है। पीड़ित महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बुधवार को एसपी क्राइम से शिकायत की। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन

 
यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। पल्लवपुरम फेस वन निवासी एक महिला ने अपने रिटायर्ड सीओ जीजा से जान का खतरा बताया है। महिला का कहना है कि कई साल पहले रिटायर्ड सीओ उसके घर पर डकैती भी डलवा चुका है। अब वह उसकी पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। प्रॉपर्टी नाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर एसपी क्राइम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पल्लवपुरम फेस वन निवासी श्यामलता पत्नी आर पी सिंह ने बताया कि उसके पति की 2016 में मौत हो चुकी है। अब वह अकेली पल्लवपुरम में रह रही है।  बच्चे भी नहीं है। महिला ने बताया कि उसकी बहन और उसका जीजा भी पल्लवपुरम में उसके मकान की बराबर में ही रहते हैं। उसका जीजा 2012 में इंस्पेक्टर के पद पर था। उस समय उसने तीन बदमाशों को उनके घर पर भेजकर डकैती डलवाई थी। बाद में एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन वह केस आज तक भी नहीं खुला। क्योंकि रिटायर सीओ ने केस दबवा दिया था। महिला का कहना है कि अब उसके जीजा सीओ से रिटायर हो चुके हैं और उसकी बहन के साथ ही रहते हैं। वह काफी समय से उसकी प्रॉपर्टी हड़पने की योजना बना रहे हैं। महिला प्रॉपर्टी नहीं दे रही है तो आरोपी उसकी हत्या की प्लानिंग बना रहे हैं। महिला ने एसपी क्राइम को बताया कि उसके साथ कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने इस मामले की जांच दौराला सीओ पंकज सिंह को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed