देवर और ससुर ने लूटी विवाहिता की आबरू, पति ने दी ऐसी खौफनाक सजा देखकर पुलिस भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता के साथ उसके देवर और ससुर में हैवानियत कर डाली। जब पीड़िता ने पति से इस बारे में बताया तो उसने उसे ऐसी खौफनाक सजा दी कि देखने वाले दंग रह गए।
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने देवर और ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराई है।
हापुड़ रोड निवासी महिला ने एसपी देहात राजेश कुमार को बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले लिसाड़ी गेट निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से उसके देवर और ससुर ने उस पर गलत निगाह रखनी शुरू कर दी।
आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी वीडियो बना ली। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने उसे ही पीटकर चुप करा दिया। जिसका फायदा उठाकर उसके ससुर ने उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसके बावजूद भी पति ने उसे घर से निकालने की धमकी दे दी।
पढ़ें : पंचायत ने पीड़िता को सुनाया हलाला का फरमान, देवर ने किया बलात्कार
विवाहिता के अनुसार वह किसी तरह ससुराल से मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। लेकिन ससुराल वाले उसे मनाकर मायके से ले गए। उसके बावजूद ससुर ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर देवर, ससुर और ससुराल वालों ने उसके मायके पहुंचकर मां, पिता और भाई को बेरहमी से पीटा। मारपीट में घायल उसकी मां का अभी तक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विवाहिता ने एसपी देहात को बताया कि उसने कई बार लिसाड़ी गेट थाने जाकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने ससुराल का विवाद बताकर कार्रवाई नहीं की। अब अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। एसपी देहात ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/