फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman beaten up girlfriend of her husband and filed complaint in the police station in Meerut

यूपी: पति की प्रेमिका को पीटते हुए थाने ले गई महिला, बाल काटे और मुंह पर पोती कालिख

Fri, 24 Dec 2021 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Dec 2021 05:17 PM IST
सार

मेरठ में प्रेम संबंध का एक मामला सामने आया है। महिला पति की प्रेमिका को पीटते हुए थाने ले गई। प्रेमिका ने बाल काटने व मुंह पर कालिख पोतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
A woman beaten up girlfriend of her husband and filed complaint in the police station in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में एक महिला पति की प्रेमिका को पीटते हुए कंकरखेड़ा थाने पहुंची। महिला ने पति के साथ अवैध संबंध बताते हुए तहरीर दी है। वहीं, प्रेमिका ने बाल काटने और उसके मुंह पर कालिख पोतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैनिक विहार कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पति के गणपति बिहार निवासी एक महिला से अवैध संबंध है। प्रेमिका के पति की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। बुधवार शाम महिला पति को कॉल कर रही थी, पति के फोन रिसीव नहीं करने पर महिला अपनी जेठानी के साथ प्रेमिका के घर पहुंची जहां पति भी मौजूद था। महिला ने दोनों को एक साथ देखकर प्रेमिका की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान पति मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं, प्रेमिका का आरोप है कि महिला ने उसके बाल काटे और मुंह पर कालिख पोत दी। आरोप है कि महिला घर से पीटते हुए उसे थाने तक ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed