{"_id":"67f9652a7ac2a601a20ac525","slug":"a-tigress-roaming-in-the-dry-source-hunted-a-cattle-meerut-news-c-27-1-smrt1025-147231-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सूखास्रोत में घूम रही बाघिन ने मवेशी को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सूखास्रोत में घूम रही बाघिन ने मवेशी को बनाया शिकार
Sat, 12 Apr 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
टंकी के निकट सड़क पर शावकों के साथ विचरण करती बाघिन। स्रोत संवाद।
कालागढ़। पुराना कालागढ़ में बाघिन अपने तीन शावकों के साथ विचरण कर रही है। शुक्रवार की सुबह बाघिन ने पुराना कालागढ़ में एक पालतू मवेशी को अपना शिकार बना लिया।
लोगों के अनुसार एक बाघिन तीन शावकों के साथ पुराना कालागढ़ बाजार से लगे सूखास्रोत में विचरण कर रही है। नई बस्ती के खेतों में यह दिन में भी दिखाई दे रही है। बलविंदर सिंह की गोशाला में बाघिन एक बछड़े को खींचकर ले गई। बछड़े के पिछले हिस्से को खा लिया, उसकी गर्दन पर भी बाघिन की पकड़ के निशान है। बलविंदर सिंह व राजा सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे बाघिन और दो शावक उनकी गोशाला में आ गए। इस्लामनगर के पंचायत के प्रधान चौधरी गीतेंद्र सिंह, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच वन विभाग को सूचना दी। पुराना कालागढ़ में बाघिन के दिखाई देने पर वन दरोगा सुनील राजौरा का कहना है कि मौका मुआयना कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।