फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A teenager stole a bag full of notes from the pavilion

Meerut News: मंडप से किशोर ने नोटों से भरा बैग किया चोरी

Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A teenager stole a bag full of notes from the pavilion
कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित एक मंडप से शनिवार रात नोटों से भरा बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में लगभग 14 वर्षीय किशोर बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के कैंट निवासी सीए व उद्यमी संजय रस्तौगी की बेटी की शनिवार को नेशनल हाईवे स्थित वन फेरर एंड रिसोर्ट में शादी थी। शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बरात में शामिल लोग नाच गाने में मशगूल थे। टेबल पर रखा वधू पक्ष का बैग किशोर चोरी कर ले गया। पुलिस को बताया कि बैग में कन्यादान के लगभग 200 से अधिक लिफाफे थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed