फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A teenager in Subhash Nagar and a youth in Kaserukheda were bitten by a dog.

Meerut News: सुभाषनगर में किशोरी और कसेरूखेड़ा में युवक को कुत्ते ने काटा

Thu, 01 Jan 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
A teenager in Subhash Nagar and a youth in Kaserukheda were bitten by a dog.
- लोगों ने नगर निगम के प्रति आक्रोश जताया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रही हैं। बृहस्पतिवार को सुभाषनगर में किशोरी और कसेरूखेड़ा में युवक को कुत्ते ने काट लिया। कुत्तों की संख्या बढ़ने और उनके हमले से परेशान लोगों ने दोनों जगह पर हंगामा किया हैं। इसकी सूचना देने के बावजूद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी निगम नहीं जागा।

वार्ड-29 सुभाषनगर में हरवीर सिंह के 15 साल की बेटी हिमानी बृहस्पतिवार सुबह बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। इस दौरान एक आवारा कुत्ते ने किशोरी के पैर में काट लिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कुत्ते को भगाया और किशोरी को एक निजी अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवा दिया। लोगों ने बताया कि सुभाषनगर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिला और बच्चों का निकलना मानों दुश्वार हो रहा हैं। लोगों ने निगम अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी।, दूसरी घटना कसेरूखेड़ा की है। 25 वर्षीय इमरान दोपहर को बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते बाइक के साथ भागा और उनके पैर पर काट लिया। घबराकर इमरान बाइक से गिर गया। कुत्ते के काटने के साथ सड़क पर गिरने से इमरान चोटिल हुए है। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने और नसबंदी करने का अभियान चलाया जा रहा हैं। जहां से शिकायत आती है, वहां पर टीम भेजकर कुत्तों को पकड़वाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed