{"_id":"5f0f63198ebc3e63630246c0","slug":"a-teen-put-down-in-buggi-and-girls-jump-into-river-bhesuma-news-mrt4914116162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी में परिजनों के साथ बैठी किशोरी अचानक नीचे उतरी और नहर में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी में परिजनों के साथ बैठी किशोरी अचानक नीचे उतरी और नहर में लगा दी छलांग
विज्ञापन
नहर में किशोरी की तलाश करते गोताखोर, मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : MAWANA
बहसूमा(मेरठ)। मोड़खुर्द गांव में चारा लेकर लौट रहे परिवार के साथ बुग्गी में बैठी किशोरी पुल आने पर अचानक उतरी और नहर में कूद गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। किशोरी की तलाश में पुलिस व गोताखोर देरशाम तक नहर में जुटे रहे। परंतु कुछ पता नहीं चल सका।
बहसूमा थानाध्यक्ष शिवदत्त के मुताबिक बुधवार दोपहर मोड़खुर्द निवासी अमरीश पत्नी, 15 वर्षीय पुत्री निशु और माता-पिता के साथ सेंचुरी क्षेत्र के पास स्थित खेतों से बुग्गी में चारा लेकर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मोड़खुर्द नहर पुल पर पहुंचते ही निशु अचानक बुग्गी से उतरी और नहर में छलांग लगा दी। परिजन यह देख सन्न रह गए। परिजन कुछ समझ पाते तब तकवह गहरे पानी में डूब गई। अमरीश ने गांव के लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हस्तिनापुर के आधा दर्जन गोताखोरों को किशोरी की तलाश में लगाया गया। पुलिस को अमरीश की पत्नी ने बताया कि निशु का पैर फिसलने से वह नहर में डूब गई। देरशाम तक की गई तलाश में किशोरी का पता नहीं चल सका।
कक्षा 9 की है छात्रा
परिजनों के मुताबिक निशु तीन बहनों में दूसरे नंबर की है और कक्षा नौ की छात्रा है। वहीं, पुलिस इस मामले में सभी परिजनों से पूछताछ करने में लगी है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
एक सप्ताह मे दूसरा हादसा
रामराज गंगनहर मोड़खुर्द के जंगल से होकर आगे हस्तिनापुर से होकर निकल रही है। बीते शनिवार को रामराज निवासी अशोक सिंह की पुत्री सिमरन तेज बहाव में बह गई थी। बीते मंगलवार को उसका शव मिला। वहीं बुधवार को किशोरी ने पुल से छलांग लगा दी। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना है।