Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A surge of devotion marked the *prabhat pheri* (morning procession), with the city resounding with the chant, "Jo bole so nihal."

Meerut News: प्रभात फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जो बोले सो निहाल से गूंजा नगर

Mon, 23 Nov 2026 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
A surge of devotion marked the *prabhat pheri* (morning procession), with the city resounding with the chant, "Jo bole so nihal."
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकालते हुए। (स्त्रोत श्रद्धालु) मव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में धार्मिक उल्लास चरम पर है। इसी कड़ी में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह की पहली किरण के साथ शुरू हुई इस प्रभात फेरी में श्री गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों सहित पंजाबी समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।
प्रभात फेरी के दौरान संगत द्वारा किए जा रहे शबद-कीर्तन और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रभात फेरी का विधिवत शुभारंभ स्थानीय श्री गुरुद्वारा साहिब से हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी हस्तिनापुर रोड पहुंची, तो वहां सतीश पसरीछा, कपिल धमीजा और भवानी कंप्यूटर्स की ओर से संगत का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रभात फेरी पंजाबी क्वार्टर्स पहुंची, जहां सुनील अरोरा व भरत अरोरा के परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रभात फेरियों का यह पावन क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। प्रभात फेरी के अंतिम दिन विशेष आकर्षण के रूप में पंज प्यारे अगुवाई करेंगे और सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी मनमोहक झांकियां भी शामिल रहेंगी। मंगलवार को प्रकाश पर्व के मुख्य अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब में गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा, जिसमें समस्त नगरवासियों से पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed