{"_id":"67c8b50bcdaea028de097b15","slug":"a-student-was-molested-by-miscreants-two-accused-arrested-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107334-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़छाड, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़छाड, दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
सरधना। नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के साथ कस्बा निवासी आरोपियों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने छात्रा पर जबरन फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी आरोपी आकाश और अभिषेक आए दिन सड़क पर खड़े होकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हैं। बताया कि उसकी बेटी स्कूल से लौट रही थी। इसी बीच आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने जबरन किशोरी को अपना मोबाइल नंबर देकर बात करने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपियों ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय एंटी रोमियो स्क्वॉड स्कूल के पास से नदारद रहती है। इस कारण मनचलों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया।