फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A stockpile of illegal firecrackers is stored in the warehouse

गोदाम में जमा है अवैध पटाखों का जखीरा

Wed, 11 Nov 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
A stockpile of illegal firecrackers is stored in the warehouse
गोदाम में जमा है अवैध पटाखों का जखीरा
विज्ञापन

रोहटा। रोहटा स्थित पटाखा फैक्टरी के गोदाम में भी भारी मात्रा में अवैध जखीरा इकट्ठा किया गया है। पटाखों के इस जखीरे में एक चिंगारी पूरे गांव को तबाह कर सकती है। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। संचालक इन पटाखों को चुपचाप क्षेत्र में खपाने की तैयारी कर रहा है।

मेरठ बड़ौत मार्ग पर रोहटा में पटाखा फैक्टरी का गोदाम है। सूत्रों के अनुसार यहां भारी मात्रा में कई टन बारूद की आतिशबाजी स्टॉक कर रखी गई है। व्यापारी के पास 1200 कुंतल बारूद का लाइसेंस है, लेकिन मानक नियम कायदे ताक पर रखकर लाइसेंस की आड़ में अवैध रूप से आतिशबाजी रखी गई है। पिछले साल 17 अक्टूबर को इस गोदाम में क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस ने छापा मारकर 10 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए थे। इस संबंध में एसडीएम सदर संदीप भागिया का कहना है कि संचालक के पास लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज मिले हैं। पटाखों की बिक्री किसी हाल में भी नहीं होने दी जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि सीओ सरधना आरपी शाही व एसडीएम सदर संदीप भागिया ने व्यापारी के गोदाम पर जाकर मौके पर निरीक्षण किया था। वहां प्रतिबंधित पटाखे नहीं पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed