फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A special cleanliness drive was conducted in markets and at major intersections.

Meerut News: बाजारों और प्रमुख चौराहों पर चला विशेष सफाई अभियान

Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
A special cleanliness drive was conducted in markets and at major intersections.
सरधना। अशोक की लाट मार्केट में शनिवार को सफाई अभियान चलाते नगर पालिका कर्मचारी। पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से शनिवार को नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और वाणिज्यिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सड़कों, फुटपाथों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाया। साथ ही दुकानदारों और राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान की शुरुआत कार्यवाहक सफाई नायक अमित कुमार पार्चा और उनकी टीम ने शाहिद द्वार से अशोक की लाट मार्केट तक विशेष सफाई कराकर की। व्यापारियों और बाजार में आने वाले लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की गई। दुकानदारों को दुकानों से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित कूड़ेदान अथवा कूड़ा संग्रहण व्यवस्था में देने के लिए जागरूक किया। नगर पालिका कर्मचारियों ने लोगों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा नगर की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना नगर पालिका के साथ ही प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed