{"_id":"5d42ebc78ebc3e6d10748c85","slug":"a-solver-arrested-in-examination-of-b-ed-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीएड की परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, फर्जी आधार कार्ड से दोस्त की जगह दे रहा था एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीएड की परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, फर्जी आधार कार्ड से दोस्त की जगह दे रहा था एग्जाम
Fri, 02 Aug 2019 12:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
आरोपी छात्र को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जिले में एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में चल रही बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में चेकिंग के दौरान एक सॉल्वर पकड़ा गया। यह आरोपी दोस्त की जगह परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड मिला है। कॉलेज की टीम ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले की रिपोर्ट चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को भेज दी है।
विज्ञापन
एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि गुरुवार को बीएड के कोड संख्या ई-401 की परीक्षा थी। कमरा संख्या 35 में चेकिंग के दौरान उन्हें एक परीक्षार्थी पर संदेह हुआ। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गई रोल नंबर लिस्ट से परीक्षार्थी की आईडी का मिलान करने पर वह फर्जी निकली। कॉलेज ने तुरंत मामले से यूनिवर्सिटी को अवगत कराया। पकड़ा गया युवक अमरोहा निवासी सुमित कुमार है। असली परीक्षार्थी सोहनपाल पुत्र सुखबीर निवासी सरूरपुर था। लेकिन उसकी जगह सुमित परीक्षा देने पहुंचा। कॉलेज ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की और कॉलेज में पुलिस को बुलाकर छात्र को पुलिस को सौंप दिया गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
द्वितीय पाली में पंजीकृत थे 1380 परीक्षार्थी
एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा में 1380 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
पहले भी जिले में पकड़े गए सॉल्वर
जिले में विभिन्न परीक्षा में पहले भी सॉल्वर पकड़े गए हैं। बड़ौत के कई युवक दूसरे जिलों में भी परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी की जगह एग्जाम में बैठे हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/