फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A sit-in was held at the police station to lodge a report against MDA officials

एमडीए अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में धरना दिया

Sun, 03 Aug 2025 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
A sit-in was held at the police station to lodge a report against MDA officials
थाने में धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करते थाना प्रभारी। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के साथ मारपीट करने वाले एमडीए के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए थाने में धरना दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद धरना समाप्त किया।
भवन निर्माण कार्य करने वाले शहजाद ने थाने में मंगलवार को तहरीर देकर एमडीए के अधिकारी आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं, एमडीए के अधिकारी द्वारा शहजाद आदि पर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय भाकियू कार्यकर्ता नरेश चौधरी के नेतृत्व में थाने पहुंचे। पीडित शहजाद भी साथ था। अभी तक शहजाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ता थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। थाने में नारेबाजी की और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बाद में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने वार्ता की तथा आश्वासन दिया कि मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में है। जैसा निर्देश मिलेगा, कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया। धरने में डाॅ. टीटू, दीपा यादव, दीपक, सुशील, सूरज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed