फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A shop was set on fire near Gurdwara market in Saharanpur district

सहारनपुर: दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, सुहेल ने दी तहरीर

Fri, 22 Nov 2019 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Nov 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
A shop was set on fire near Gurdwara market in Saharanpur district
दुकान में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में मेन बाजार गुरुद्वारे के पास प्लास्टिक का सामान बेचने की दुकान में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सारा सामान जल कर खराब हो चुका था।

विज्ञापन


मेन बाजार गुरुद्वारे के पास मोहल्ला काजियांन निवासी समीर पुत्र सुहेल की प्लास्टिक का सामान बेचने की दुकान है। बीती रात करीब दो बजे बाजार के चौकीदार ने सुहेल के घर जाकर बताया कि उसकी दुकान में आग लगी है। जब उसने आकर देखा तो दुकान में आग विकराल रूप ले चुकी थी। दुकान में आग लगने की खबर से मौके पर जुटी लोगों के भीड़ ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु जब तक दुकान का सभी सामान जलकर खराब हो चुका था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बॉयलर फटने से भीषण धमाका, जगन्नाथपुरी में मची चीख पुकार, देखें ये 7 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहेल ने तहरीर देते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व भी किसी ने उसकी दुकान में आग लगा दी थी। उस वक्त एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। इस बार भी एक लाख से अधिक का सामान जलकर खराब हो गया है। 

सुहेल ने तहरीर में यह भी बताया कि अभी चार दिन पूर्व कस्बे का माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्वों ने उसके नाम के पर्चे बाजार में दुकानदारों की दुकान के बाहर डाल दिये थे। अब किसी अज्ञात ने उसकी दुकान में आग लगा दी जिसमें छत का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि दुकान में बिजली भी नहीं है। ऐसे में जांच कर कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने घटना की जांच की। उन्होंने आस पास के लोगों से पूछताछ भी की। उमेश रोरिया ने बताया कि जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed