{"_id":"56fad8d14f1c1bc84ff0088b","slug":"a-sample-of-the-sweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू को लेकर हंगामा, एफडीए ने भरा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डू को लेकर हंगामा, एफडीए ने भरा सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में लड्डू को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच होती बहस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटिया क्वालिटी कालड्डू देने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने छिपी टैंक स्थित बंगाल स्वीट्स पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया लड्डू खाकर लोग बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार से की तो खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन शिकायतकर्ता पहले ही पुलिस की मौजूदगी में समझौता करके चला गया। हालांकि टीम दुकान से मोतीचूर के लड्डू का सैंपल ले आई है, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित अंकुर एंकलेव निवासी उमेश अग्रवाल ने 26 मार्च को बंगाल स्वीट्स से 25 किलो लड्डू खरीदे थे। उमेश का आरोप था कि जिन लोगों ने लड्डू खाए, उनमेें अधिकांश की तबीयत खराब हो गई। जिसमें कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं बंगाल स्वीट्स के मालिक ने कहा कि लड्डू वापस कर दो हम पैसे दे देंगे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस सारे मामले में समझौता कराने में जुट गई।
विज्ञापन
हालांकि उमेश ने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर शिकायत की, तो एफडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान पर मौजूद लोगों ने बताया कि शिकायतकर्ता तीन हजार रुपये लेकर चला गया, लेकिन उसने लड्डू वापस नहीं किए। वहीं एफडीए की टीम ने उमेश को फोन कर बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद एफडीए की टीम लड्डू का सैंपल भरकर चल आई आई। जेपी सिंह ने कहा है कि अगर सैंपल फेल हो जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन