फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A round of accusation and counter-attack in the Pavilion Association

मंडप एसोसिएशन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Sun, 14 Jun 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
A round of accusation and counter-attack in the Pavilion Association
मंडप एसोसिएशन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ मंडप एसोसिएशन के दो संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका संगठन आम सभा में चुना गया है। साथ ही विपुल सिंघल और मनोज गुप्ता ने मंडपों में विवाह कराने के नाम पर ग्राहकों से मोटी रकम ले रखी है। उधर, महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि अरविंद गुप्ता गुट के महामंत्री स्पष्टीकरण दें कि वह मंडप का किराया और ग्राहकों का पैसा लौटा चुके हैं। इस विवाद के बीच मंडप स्वामी और ग्राहक पिस रहे हैं।
मंडप एसोसिएशन के दो गुटों के बीच विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। मेरठ मंडप एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मारवाड़ी और महामंत्री देवेंद्र गोयल ने संयुक्त बयान में कहा कि स्वयं को मंडप स्वामियों का मसीहा बताने वाले मनोज गुप्ता और विपुल सिंघल ने अपने निजी स्वार्थ के लिए नए विवाद को जन्म दिया है। मारवाड़ी ने बताया कि मनोज गुप्ता ने अभी एक नया मंडप बनाया है और महामंत्री विपुल सिंघल ने एक बड़ा मंडप किराए पर लिया है। ग्राहकों से इस पक्ष ने कैटरिंग के नाम पर भी मोटा एडवांस लिया है। एडवांस वापस न लौटाना पड़े, इसलिए विवाद खड़ा किया है। कहा कि इन्होंने संविधान को ताक पर रखकर अध्यक्ष और महामंत्री घोषित किए। जबकि मंडप स्वामियों ने आम सभा के बाद कैंट विधायक की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी को चुना। अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने आरोप लगाया कि इन्होंने व्यापार के साथ व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचाया है। इन लोगों की भ्रामक बयानबाजी के कारण आज मंडप स्वामी, किराएदार और ग्राहकों के आपसी विश्वास के रिश्ते में दरार आ गई है। कोरोना महामारी से निजात मिलने पर आम सभा बुलाकर दोनों के निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अरविंद गुप्ता ने कहा जब तक मंडप स्वामी चाहेंगे, हम उनकी सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन

उधर, मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि इस महामारी में अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के यहां तो कोई बुकिंग नहीं हुई होगी। उनके महामंत्री देवेंद्र गोयल होटल वोल्गा और गोयल मैरिज होम चलाते हैं। क्या वह स्पष्टीकरण दे सकते हैं कि उन्होंने जिन ग्राहकों से पैसा लिया है, उनका पूरा पैसा लौटा चुके हैं। साथ ही उनका जो मंडप किराए पर चल रहा है, उसके मालिक को वह किराया दे चुके हैं। इसका जवाब उन्हें संगठन को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed