{"_id":"6a60db0cbee6668a4305ef3c","slug":"a-resolve-to-fulfill-responsibilities-with-discipline-leadership-and-a-sense-of-duty-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108371-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी से दायित्व निभाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी से दायित्व निभाने का संकल्प
Wed, 22 Jul 2026 08:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
विजडम स्कूल में नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में बुधवार को सत्र 2026-27 की नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि 108 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के द्वितीय कमांडेंट गोपाल सिंह बोरा तथा विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट साहबुद्दीन अहमद रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं दायित्व चिह्न प्रदान किए गए।
हेड बॉय शिव तोमर, हेड गर्ल दिव्यांशी श्रीवास्तव, वाइस हेड बॉय प्रग्रय, वाइस हेड गर्ल अवनी देशवाल स्पोर्ट्स कैप्टन अनंत भारद्वाज रही। डिसिप्लिन कैप्टन अनुष्का चौधरी, लिटरेसी कैप्टन यशा शर्मा और कल्चरल कैप्टन प्रतिका सहित सभी छात्र प्रतिनिधियों ने अनुशासन और उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
मुख्य अतिथि गोपाल सिंह बोरा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भाव, नेतृत्व और उत्तरदायित्व को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि साहबुद्दीन अहमद ने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत कौर सेठी ने विश्वास जताया कि वे विद्यालय की उत्कृष्ट परंपराओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमर अहलावत ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।