फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A report was filed against three people for shooting the Pradhan's son

Meerut News: प्रधान के पुत्र को गाेली मारने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against three people for shooting the Pradhan's son
हस्तिनापुर। गांव छोटी चामरोध में डीजे पर हुए विवाद के बाद प्रधान के पुत्र विक्रम को गोली मारने की घटना में घायल के चचेरे भाई गुलाब सिंह की ओर से तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रठौरा कला की प्रधान जसवंत कौर के बेटे विक्रम पर रविवार रात हमला हुआ था। उसके चचेरे भाई गुलाब सिंह पुत्र केवल सिंह ने थाने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे वह गांव छोटी चामरोध में अपने ताऊ के लड़के विक्रम सिंह के साथ अपने दोस्त अनमोल के घर पर मढ़ा के कार्यक्रम में गए हुए थे, जिसमें डीजे चल रहा था। इसी बीच सुखदेव सिंह निवासी गांव कुन्हेड़ा ने आते ही गुलाब सिंह को धक्का मारा तो उसने उसे पकड़ लिया, तभी उसके साथ हरमन निवासी तारापुर ने पिस्टल निकाल कर विक्रम को जान से मारने की नीयत से सीधी गोली चला दी, जो विक्रम के गले के पास लगी। इसके बाद उन्होंने हरमन को पकड़ा, तभी हरमन ने अपनी पिस्टल सुखदेव को दे दी। सुखदेव ने पिस्टल से दूसरी गोली विक्रम को जान से मारने की नीयत से चला दी, जो विक्रम सिंह की जांघ में लगी। दोनों हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल विक्रम सिंह को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीन लोगों हरमन, हरजीत, सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी गई, परंतु अभी तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी ओर पीड़ित पक्ष की ओर से सिख समुदाय के दर्जनों लोग थाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। सोमवार को दोपहर में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर वह लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed