{"_id":"67d88364a0ff15eb730a4901","slug":"a-report-has-been-filed-against-a-woman-poet-and-her-husband-for-being-rude-meerut-news-c-72-1-smrt1021-130286-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला कवि और पति से अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला कवि और पति से अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में महिला कवि तुषा शर्मा और उनके पति विहिप नेता विजेंद्र से अभद्रता के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाने में दी तहरीर में शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी तुषा शर्मा ने बताया था कि शुक्रवार को वह घर से बाहर निकलीं तो पड़ोस में ही रहने वाले विजेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज की। उनके पति विहिप केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य राधाकृष्ण मनोडी के साथ भी अभद्रता की गई। आरोपी नशे में कह रहा था कि तुम इतने बड़े नेता हो, तुम्हारे से मेरे घर के सामने का रास्ता नहीं बनवाया जा रहा। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। संवाद
-- -- -
इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो डालने की शिकायत
मेरठ। इंस्टाग्राम पर बेटी को अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक मेसेज भेजने की शिकायत लिसाड़ी गेट क्षेत्र के व्यक्ति ने थाने में की है। पीड़ित के मुताबिक 13 जनवरी से सलमान मलिक नाम की आईडी से उनकी बेटी को अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक मेसेज भेजे जा रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार काफी परेशान हैं। पीड़ित ने आईडी का इस्तेमाल करने वाले का पता लगाने की मांग पुलिस से की है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
-- -- -
मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। कुत्तों की लड़ाई के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक युवक का सिर फट गया। शास्त्रीनगर प्रवेश विहार निवासी अजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 मार्च की दोपहर पास में रहने वाले मनीष और शिवम के तीन कुत्तों ने उनके कुत्ते पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी रंजिश में मनीष ने 13 मार्च को लाठी से उस पर हमला कर दिया था। इसमें उसका सिर फट गया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद