फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A prolonged agitation is needed to wake up the government: Vijay Raghav

सरकार को जगाने के लिए करना होगा लंबा आंदोलन : विजय राघव

Sat, 19 Sep 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
A prolonged agitation is needed to wake up the government: Vijay Raghav
सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर किसान मजदूर संगठन के जागृति विहार कार्यालय पर हुई बैठक
विज्ञापन

-- जनता सरका मोर्चा हरियाणा ने भी दिया समर्थन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर शनिवार को किसान मजदूर संगठन की ओर से जागृति विहार स्थित कार्यालय पर बैठक की गई। इसमें संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि इस प्रकरण में आसानी से कोई समाधान निकलने वाला नही हैं। सरकार को जगाने के लिए एक बड़ा और लंबा आंदोलन करना होगा। सभी को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में जनता सरकार मोर्चा हरियाणा के संस्थापक देवेंद्र बल्हारा नेअपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से इस प्रकरण में पीड़ितों का साथ दिया जाएगा और आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि न केवल मेरठ उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में यही व्यवस्था चल रही है। इसके खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है वहां भी इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। देश में न्यायालय भी राजीनीति से अछूते नहीं हैं। उन्होंने सेंट्रल मार्केट प्रकरण में मेरठ की जनता का साथ देने की बात कही और आंदोलन में सहयोग देने की बात कही। विजय राघव ने कहा इस समस्या का सिर्फ और सिर्फ एक ही समाधान है और वह है विशाल और लगातार आंदोलन। इस मौके पर रुपेश राघव, अंशुल तोमर, जिला अध्यक्ष युवा राहुल, महानगर अध्यक्ष युवा ओमका, राधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed