फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A procession was taken out after worshipping Durga.

Meerut News: दुर्गा की पूजा-अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली

Thu, 26 Mar 2026 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out after worshipping Durga.
शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए। (स्त्रोत कमेटी) फलावदा
फलावदा। रामनवमी के उपलक्ष में कस्बे के बूढ़ा शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली। पंडित रंजन दुबे द्वारा हवन किया गया। इसके उपरांत 101 कन्याओं को फूलमाला पहनाते हुए पूजन किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बूढ़ा शिव मंदिर के तत्वावधान में झांकियों व बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन सरधना विधानसभा के विधायक अतुल प्रधान ने रथ पर सवार मां दुर्गा, राम, लक्ष्मण और हनुमान बने कलाकारों को तिलक लगाकर किया। शोभायात्रा में राम-लक्ष्मण, मां दुर्गा आदि की सुंदर झांकियों के साथ नगर के बूढ़ा शिव मंदिर से आरंभ होकर कस्बे के मोहल्ला बिश्नोइयान, शहीद भगत सिंह चौक, मेन बाजार, मोहल्ला जाटान, बस स्टैंड, मवाना मार्ग, मोहल्ला अंबेडकर मार्ग, मोहल्ला सैनियान नैडू मार्ग, मोहल्ला पड़ाव पट्टी, रामलीला ग्राउंड में समापन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बूढ़ा शिव मंदिर समिति के प्रधान मनोज कमर बिश्नोई, उप प्रधान बृजमोहन खटीक, ज्ञानेंद्र धीमान, सुरेंद्र बिश्नोई, बिट्टू तोमर, नरेंद्र खटीक, निट्टू बिश्नोई, मोहित तोमर, रामफल सैनी, मनोज जाटव, निक्कू खटीक, वंश खटीक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed